Saturday, February 12, 2011

मिस्र के बाद भारत

मिस्र में १८ दिन चला जन-युद्ध
१८ दिन चला था महा-भारत ।
अंत हुआ अधर्म, अन्याय, असत, अत्याचार का।
अब बारी है भारत की,
जो अधर्म, अन्याय, असत, अत्याचार, अनाचार भ्रष्टाचार,व्यभिचार आदि
कदाचार से व्यथित है।
चुनाव से १८ दिन पूर्व
खद्दरधारी कलिनेमी शरीखे नेताओं के खिलाफ खड़ी हो जाये जनता
अपने बीच से किसी सद्धर्मी, ईमानदार को चुने प्रतिनिधि।
यही होगा।
बस १८ दिन का जन-आन्दोलन यानी जंग-ऐ-ईमान बदल देगा भारत की तस्वीर।
वोट हमारा - राज तुम्हारा, नहीं चलेगा- नहीं चलेगा ।
- देवेश शास्त्री