
Friday, January 27, 2012
पन्द्रह फरबरी को इटावा में जनसभा करेगी अन्ना टीम
इटावा- राजनैतिक दल अहंकारी हो गये है, शीतकालीन सत्र के दौरान जनलोकपाल पर सभी राजनैतिक दलों ने फुटवाल खेली, किसी ने जोर से किक मारी और किसी ने धीरे से! यह बात अन्ना टीम के सदस्य और आई.ए.सी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आजाद ने शुक्रवार को प्रकाश टाकीज के सामने स्थित देवराज भवन में पत्रकारों से कही! सरकारी लोकपाल को पोस्टमास्टर बताते हुए कहा कि वह शिकायतें लेने और आगें बढा देने वाला है, उसके पास जाँच और कार्यवाही का कोई अधिकार नहीं होगा! छोटे कर्मचारियों के भ्रष्टचार और सरकारी विभागों में तय समय सीमा में काम हो रहा है कि नहीं सम्बन्धी देखने का अधिकार भी लोकपाल को नहीं है! देश के प्रधानमंत्री और सरकार ने 27 अगस्त को देश की जनता को धोखा देते हुए अपने वायदा से पीछे हट गये है! राजनैतिक दलों के चरित्र को जनता के बीच उजागर करने के लिए 2 फरबरी से पूरे उत्तर प्रदेश में अन्ना टीम का अभियान शुरू हो रहा है! इसी के तहत इटावा में 15 फरबरी को अन्ना टीम के सदस्य अरविन्द केजरीवाल, किरण बेदी, कुमार विश्वास, मनीष सिसौदिया, मुफ्ती समूह काश्मी, साजिया इल्मी और गोपाल राय जनसभा करेंगे, प्रशासन से अनुमति मिल जाने के पश्चात अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जायेगी! इस दौरान अस्वस्था के कारण अन्ना जी स्वयं मौजूद न रहकर वीडियो के जरिये लोगों को अपना सन्देश देंगे! जनसभा के दौरान टीम के सदस्य संसद के साथ राजनैतिक दलों के रवैया, धनवल की राजनीति को नकार कर एक ईमानदार और साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी को अपना वोट देने के वारे में लोगो को जागरूक करेंगे! यदि जनता की नजर में कियो ऐसा प्रत्याशी नहीं है तो संविधान की धारा 49 ओ के तहत अपनी नापसंदगी भी दर्ज करा सकते है! भारतीय सांसदों को हैडलेस चिकन कहने वाले रोनिम सैन को पदम बिभूषण दिए जाना भारत सरकार की गुलाम मानसिकता को प्रदर्शित करता है! सांसदों को इसका विरोध करना चाहिए! एन.आर.एच.एम में हुआ हजारों करोड़ों के घोटाले की राशि से उत्तर प्रदेश में कई बड़े अस्पताल बनाये जा सकते थे! 2 जी स्पेक्ट्रम का घोटाला हो या कामनवेल्थ घोटाला सभी के आरोपी जमानत पर रिहा होना दर्शाते है कि अगर सरकार मजबूत लोकपाल नहीं बनाएगी तो अधिकारी और नेता इसी तरह से देश को लुटते रहेंगे और जमानत पर रिहा होते रहेंगे! लोकायुक्त के मुद्दे पर सुषमा स्वराज का यह कहना कि इससे संघीय ढांचे को नुकसान होगा भाजपा का जन लोकपाल पर दुहरा नजरिया दर्शाता है! कुछ दिनों पहले राजनैतिक दलों को लिखी चिठ्ठी के बारे में पूछने पर संजय सिंह ने बताया कि अभी तक सिर्फ समाजवादी पार्टी की ओर से जबाब आया है जिसमें पार्टी प्रवक्ता रामगोपाल ने कहा है कि अन्ना हमसे ये सवाल पूछने वाले कौन है! जिन अन्ना के एक आवाज पर पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हो गया और संसद को ना चाहते हुए भी लोकपाल पास करना पड़ा, उन अन्ना के बारे में दलों का ऐसा सवाल दर्शाता है कि राजनैतिक दल कितने अहंकारी हो गये है! जिले में संगठन के प्रभारी को लेकर लगातार उठते हुए सवालों के बारे में संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले से लोगों के चुन कर 25 सदस्यों की कमेटी बनायीं है जिसमें इटावा के भी दो लोग सुरेश सिंह परिहार और संतोष पाण्डेय है! जब तक कमेटी नहीं बनती है तब तक देवेश शास्त्री, जिन्होंने आदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, प्रभारी का कार्यभार देखेंगे और इसमें किसी को कोई भी सन्देह नहीं होना चाहिये! इस दौरान झाँसी से ज्ञान सिंह, इलाहाबाद से डॉ.त्रिपाठी, दीपक, महेश चन्द्र तिवारी, शिवम बाजपेयी, राम सेवक सवि़ता और देवेश शास्त्री मौजूद रहे!
Tuesday, January 24, 2012
टीम अन्ना १५ को इटावा में
टीम अन्ना १५ को इटावा में होगी, IAC प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आजाद २७ जनवरी २०१२ को शाम ५-०० बजे केनरा बैक के नीचे हॉल में ( प्रकाश टाकिज के सामने) कार्यक्रम की तैयारिओं की समीक्षा एवं कार्यकर्तायो की बैठक लेंगे।
Tuesday, January 3, 2012
Monday, January 2, 2012
Subscribe to:
Comments (Atom)


