Monday, November 2, 2009

सपा का सफाया

इटावा और भरथना विधान सभा के उप चुनाव के नतीजे स्पष्ट रूप से यह सिद्ध करते है कि यहाँ की जनता ने सपा का सफाया कर दिया।
अपने जिले में जीत जाने के दंभ ने सपा प्रमुख श्री मुलायम सिंह यादव का ओवर कोंफीडेंस इतना बढ़ा दिया कि परिवारवाद के मोह से जन भावना को नहीं भांप पाये, और जनता ने पछाड़ दिया। इटावा से बीएसपी के महेंद्र सिंह राजपुतने अपनी सीट बरकरार रखी, सपा के विमल भदौरिया को परस्त किया। श्री राजपूत पिछले चुनाव में सपा से जीते थे। पार्टी छोड़ने के कारण पुनः जनादेश हासिल किया । भरथना से भी बीएसपी के श्री शिवप्रसाद यादव विजयी हुए। इस तरह अपने ही गढ़ में सपा का सफाया हो गया

राम-तिलक की चाहत

रामायण काल में सिर्फ़ एक बिभीषण था, रामभक्त।
घर का भेदी लंका ढाए। शायद इसीलिए, कोई भी अपने पुत्र का नाम हरगिज बिभीषण नहीं रखता।
लंकाधिराज रावण द्वारा निष्कासित बिभीषण जैसे ही रामदल में पहुँचे।
जातहि राम-तिलक तेहि सारा
जो सम्पति शिव रावनहि, दीन्ह दिए दसमाथ।
सोई सम्पदा विभीशनहि , सकुच दीन्ह रघुनाथ॥

आज राजनीति में बिभीषण ही बिभीषण दिखाई दे रहे हैं।
लंका ढहाने का दंभ भरते हुए राम तिलक की चाहत रखते हैं।
ताज्जुब, चारों ओर हैं रावण ही रावण,
जो बिभीषण के नाभिस्थ अमृत का रहस्य न खोलदेने के भय से,
विरोधी दल में सेंध लगाकर बिभीषण पैदा करते हैं
मंत्रिपद कातिलक कर विरोधी के नाभिस्थ अमृत का रहस्य जानने को।
सत्य स्वरुप राम कहीं हैं ही नहीं,
जो - निशिचर हीन करहु महि भुज उठाय प्रण कीन्ह ।
जैसा जनहित में लगा हो
सभी लुटेरे रावण है फ़िर कैसा राम-तिलक?

ये पब्लिक है सब जानती है, इसीलिए चुनाव में नकार देती है बिभीषनो को।
यही तो है भारतीय जनता का जंग-इमान।