भ्रष्टाचार के विरुद्ध छेड़ी गई जंग के पहले चरण में इटावा के सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों व शिक्षकों का एंटी करप्शन ग्रुप जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों में धर्म और ईमान का पाठ पढाएगा। कर्मगति के पारलौकिक परिणाम से आगाह करेगा। साथ ही अनीति अधर्म अन्याय व असत मार्ग से धनार्जन (भ्रष्टाचार) न कराने की अपील करेगा। यह क्रम ३१ दिसम्बर २००९ तक चलेगा।
दूसरे चरण में जनवरी २०१० से जन जागरण अभियान छेड़ा जाएगा जिसके अर्न्तगत यदि कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो वह एंटी करप्शन ग्रुप को सूचित करेगा तो ग्रुप सम्बंधित विभागाध्यक्ष से मिलकर हर स्तर पर जंग । प्रत्येक गतिविधि प्रिंट व इलेक्टोनिक मीडिया की देख-रेख में जारी रहेगी।
Tuesday, July 21, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment