Wednesday, December 14, 2011

इंडिया अगेंस्ट करप्शन

इंडिया अगेंस्ट करप्शन कोई संगठन नहीं, अभियान है। उसे हाई जेक करना आसान नहीं। अग्निवेश बार-बार व्यक्तिवाद का विरोध करने की बात कहकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन को अन्ना टीम से हाईजेक करने में जुटे रहे। आज न घर के हैं न घट के। इंडिया अगेंस्ट करप्शन बुलंदी पर है। इटावा में अधिकृत को-आर्डिनेटर घायल क्या हुआ यहाँ के तथाकथित अग्निवेश ने जाना अन्ना मर गया, जिसने इसकी अनशन करने की इच्छा का सम्मान करते हुए कभी २ दिन का संयोजक बनाया था वह ऐसे हाईजेक कर फर्जी अन्ना बन गया। याद आती है बाबा भारती की कहानी दस्यु खडग सिंह ने कैसे घोडा छीन लिया था। बाबा का कथन याद करो- खडग! ये किस्सा किसी से मत कहना, बरना लोगो की मनोदशा प्रभावित होगी । कोई किसी अपाहिज, गरीब, बीमार की मदद नहीं करेगा। ये क्या हुआ, जो कभी इंडिया अगेंस्ट करप्शन से जुड़ने की भीख माग रहा था आज असली रूप धारण कर बाबा भारती के घोड़े को हाईजेक करने वाले खडग सिंह को भी तार गया, गर्व के साथ कहता है कि घोडा बाबा का था ही नहीं। बाबा स्वयं भू स्वामी बन बैठा था, घोड़े पर मेरी बपोती है। ..... ये जनता है , सब जानती है ।

No comments:

Post a Comment